फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में धरना देने के लिए स्थान निर्धारित, प्रदर्शन से पहले लेनी होगी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना देने के लिए स्थान निर्धारित, प्रदर्शन से पहले लेनी होगी मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जिले में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और संगठनों की तरफ से किए जाने वाले धरना प्रदर्शनों के लिए जिला प्रशासन ने स्थान निर्धारित किए हैं। इस बारे में जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि इन स्थानों का चुनाव इसलिए किया गया है, जिससे धरना प्रदर्शनों से आम लोगों के जीवन पर कोई प्रभाव ना पड़ सके। उन्होंने बताया कि इन स्थानों में तहसील कांपलेक्स के सामने पुड्डा ग्राउंड, देश भक्त यादगार हाल और बल्टर्न पार्क शामिल हैं। वहीं शहर की सीमा से बाहर होने वाले धरनों के लिए नगर सुधार ट्रस्ट करतारपुर की ग्राउंड, दाना मंडी भोगपुर, कपूरथला रोड नकोदर का पश्चिमी पक्ष, दाना मंडी गांव सैफावाला फिल्लौर और नगर पंचायत कांप्लेक्स शाहकोट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थान केवल शांतिमय धरनों के लिए ही निर्धारित किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों को धरने से पहले कमिश्नर पुलिस या क्षेत्र के संबंधित एसडीएम से धरने की मंजूरी लेनी होगी। धरने के दौरान किसी भी प्रकार का हथियार जैसे चाकू, लाठी या कोई ओर अन्य नुकीली वस्तु लेकर जाने की इजाजत नहीं होगी। डीसी ने कहा कि धरना देने वाली संस्था या पार्टी को यह लिखित में देना पड़ेगा कि यह धरना पूरी प्रकार से साथ शांतिमय होगा। साथ ही किसी भी प्रकार के गैर कानूनी कार्य होने पर जानी या माली नुकसान के लिए प्रबंधक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें