फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसडी कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर दफ्तर के बाहर किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसडी कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

आरएसडी को 2 महीने और शाहपुरकंडी डैम कर्मचारियों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। रणजीत सागर बांध कर्मचारियों को पिछले दो माह और शाहपुर कंडी बांध कर्मचारियों को पिछले चार महीने से वेतन ना मिलने के कारण वीरवार को रणजीत सागर बांध कर्मचारियों की सांझी एक्शन कमेटी के बैनर तले रोष प्रदर्शन किया गया। प्रधान गुरनाम सिंह सैनी की अध्यक्षता में रणजीत सागर बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर के कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। जिसमें बांध कर्मचारियों ने रणजीत सागर बांध प्रशासन की कारगुजारी और पंजाब सरकार के विरोध में नारेबाजी की। गुरनाम सिंह सैनी और ओपी वर्मा ने कहा कि पूरे पंजाब में कर्मचारियों को वेतन मिल चुका है। लेकिन रणजीत सागर बांध कर्मचारियों को अभी तक मार्च महीने का वेतन भी नहीं मिला और ऊपर से अप्रैल माह का वेतन बकाया हो गया है। उन्होंने बांध प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि रणजीत सागर बांध परियोजना की दूसरी इकाई शाहपुर कंडी बांध कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिल पाया है। जिसके चलते कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में बच्चों के दाखिले होते हैं। बहुत सारे कर्मचारियों ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बैकों से लोन ले रखा है। जिसका भुगतान उनके बैकों में आने वाले वेतन से हर माह किश्त के रूप में जाता है। इस बार किश्त लेट होने के कारण उनको जुर्माना देना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वह रोजाना इसी तरह वेतन मिलने तक रोष प्रदर्शन करेंगे और सोमवार से रणजीत सागर बांध परियोजना का कार्य ठप्प कर देंगे। इस दौरान जसवंत सिंह संधू, जनक राज विशिष्ठ, ओपी वर्मा, चरण कमल शर्मा, सुरिंद्र सिंह मान, विजय कुमार, अनिल महाजन, कौशल कुमार, कप्तान सिंह, सुभाष बिंदू, कश्मीर सिंह, दिलावर सिंह, प्रेम कुमार, धर्मवीर तूर, कामिनी, प्रिया, सुरिंद्र कौर, स्वर्ण, केशू, सवित्री, सरिष्टा, मोनिका, निर्मल, रक्षा के अलावा अन्य मौजूद थे।

फोटो:-3-चीफ इंजीनियर के कार्यलय समक्ष रोष प्रदर्शन करते बांध कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें