एचएमवी छात्रा वैशाली बनी जीएनडीयू टॉपर
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय की बीएससी मेडिकल सेमेस्टर पांच की छात्रा वैशाली ने जीएनडीयू में प्रथम स्थान हासिल किया है। वैशाली ने 348 अंक प्राप्त किए। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने छात्रा को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. अंजना भाटिया और सलोनी शर्मा भी उपस्थित थी।