फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएपी फ्लाईओवर हुआ शुरू, लेकिन अधूरा रामामंडी पूल बनेगा मुसिबत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएपी फ्लाईओवर हुआ शुरू
विज्ञापन

प्रशासन का दावा जून के अंत तक पूरा होगा रामामंडी पुल
अधूरा रामामंडी पुल बनेगा मुसीबत, हर वक्त रहता है हादसे का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। करीब 10 वर्षों से तैयार हो रहा पीएपी फ्लाईओवर शुक्रवार को ट्रैफिक के लिए शुरू कर दिया, लेकिन उससे अगला अधूरा पड़ा रामामंडी का पुल बड़ी मुसीबत बन सकता है। जब तक रामामंडी पुल नहीं खुलेगा तब तक वहां ट्रैफिक जाम से लेकर एक्सीडेंट का खतरा बना रहेगा। दिल्ली, हरियाणा व लुधियाना से आने वाला ट्रैफिक रामामंडी और पीएपी चौक पर जाम का शिकार होता रहा है। इसी तरह अमृतसर से आना वाला ट्रैफिक भी पीएपी और रामामंडी चौक पर फसता है। अब पीएपी फ्लाईओवर बनने से अमृतसर से आने वाला ट्रैफिक प्लाईओवर तो तेजी क्रास कर लेगा, लेकिन उससे आगे रामामंडी पुल पर ट्रैफिक की समस्या झेलनी पड़ेगी। वहीं पीएपी फ्लाईओवर उतरते समय वाहन चालकों को अपनी स्पीड का भी ध्यान रखना पड़ेगा, क्योंकि फ्लाईओवर की चौड़ी सड़क से नीचे उतरते ही कम चौड़ी रोड मिलेगी। ऐसे में दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं, जिसे लेकर हाईवे अथॉरिटी व ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर के पास एक्सीडेंट एरिया के बोर्ड लगाए हैं। इसी तरह दिल्ली व लुधियाना से आना वाला ट्रैफिक भी रामामंडी पुल पर जाम में फंसेगा और पीएपी फ्लाईओवर क्रास करने के बाद ही पठानकोट चौक से होते हुई अमृतसर के लिए निकलेगा। वहीं रामामंडी से बस स्टैंड जाने के लिए लोगों को फ्लाईओवर के नीचे से जाना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि जून के अंत तक रामामंडी पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। पीएपी फ्लाईओवर की शुरुआत पहले डिप्टी कमिश्नर वरिंद्र कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने करनी थी, लेकिन दोनों अधिकारी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण वहां पर नहीं पहुंच सके। प्लाईओवर की शुरुआत के समय जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा प्लाईओवर निर्माण करने वाले कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें