वर्षों से बंजर पड़ी जमीन मिलेगा पानी
सांसद सुनील जाखड़ के प्रयासों से शुुुरू हुआ बंद माइनर का पुनर्निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान व सांसद सुनील जाखड़ के प्रयासों से न्यू तरमाला माइनर के टेल नंबर 23099 पीएफ का पुनर्निर्माण रविवार को शुरू किया गया। यह माइनर पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी थी। इसके शुरू होने से वर्षों से बंजर पड़ी 450 एकड़ जमीन को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। पूर्व सिंचाई मंत्री सज्जन कुमार जाखड़ व युवा कांग्रेस नेता संदीप जाखड़ ने निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले काफी वर्षों से इस माइनर को चालू करने की मांग की जा रही थी, जिससे सीतोगुन्नो व खैरपुर की 450 एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए पानी मिल सके। लोगों की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए सज्जन कुमार जाखड़ ने सांसद सुनील जाखड़ से बातचीत कर इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया। पिछले काफी समय से खस्ताहाल पड़ी सीतोगुन्नो की मेन गली बनवाने का काम दस लाख रूपये से पूरा करवाया गया। संदीप जाखड़ ने कहा कि शिअद-भाजपा के कार्यकाल में गांवों के विकास को अनदेखा किया गया। कांग्रेस किसी भी गांव में विकास की कोई कमी नहीं रहने देगी। इस मौके पर सरपंच धर्मवीर डेलू, दीपक गोदारा, रवि गोदारा, सतपाल डेलू, अकुंश, पूर्व सरंपच भाला राम, पूर्व सरपंच अनिल दुतांरांवाली, सुभाष डेलू, हंसराज खिचड़, राजू बिश्नोई, मनु बिश्नोई, हार्दिक बिश्नोई, हेतराम पूर्व सरपंच व पंच आदि मौजूद थे।