फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों ने करवाए ट्रक बंद, मांगा हड़ताल में साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ऑपरेटर माने तो कुछ दौड़ाते रहे वाहन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
देश भर में चार दिन से चल रही ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का मुक्तसर में कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा था। इस कारण बुधवार को ट्रक ऑपरेटरों व मालिकों ने खुद ही पहलकदमी करते हुए ट्रक बंद करवाने की मुहिम शुरू कर दी।
उन्होंने मलोट रोड बाईपास पर जाकर हर ओर से आने वाले सभी ट्रकों को रोका और उन्हें साथ देने की अपील की। हालांकि कुछ ट्रक ऑपरेटर मान गए लेकिन कुछ इधर-उधर की बातें करते हुए ट्रक भगाकर ले गए। गौरतलब है कि तेल कीमतों को लेकर ट्रक ऑपरेटर बीते लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन यूनियन खत्म होने के कारण ट्रक ऑपरेटर एकत्र नहीं हो पा रहे हैं। हर कोई अपनी मनमर्जी मुताबिक काम कर रहा है। सभी ट्रक ऑपरेटरों को एक साथ मिलकर चलने का आह्वान करने के लिए कैंटर यूनियन के अध्यक्ष सरवन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मलोट रोड पर स्थित डेरा राधा स्वामी के पास ट्रकों को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी ओर से लोगों से प्यार के साथ सहयोग मांगा गया और उन्हें अपने ट्रक साइड पर लगाने की अपील की गई। हालांकि हर ट्रक चालक को आधे घंटे के बाद छोड़ दिया जाता था लेकिन रोका हर एक ट्रक चालक को जा रहा था। इस दौरान उन्होंने पिकअप, छोटा हाथी व ट्रॉली चालकों को भी रोका और साथ देने की अपील की। नेताओं ने कहा कि बार-बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। इस कारण उनकी कमाई कम हो गई है। ऐसे में उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्हें कोई बचत नहीं हो रही है बल्कि जेब से खर्च अधिक हो रहा है। मौके पर जोगिंदर सिंह, मंगत सिंह, अनिल कुमार, टीटी शर्मा, सुरेंद्र, मनीम, सोनू कुमार, भोलू, अमन गिरधर, विक्की, जसविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, संदीप कुमार मौजूद थे। उधर, मंडी में सब्जी पहले की तरह ही आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें