फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कैंटर दुकान में घुसा एक की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कैंटर दुकान में घुसा, एक की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत स्थित गांव हबीब वाला के पास शनिवार को एक कैंटर बेकाबू होकर व्हीकल मैकेनिक की दुकान में घुस गया। हादसे में दुकान के मालिक की मौत हो गई जबकि कैंटर चालक जख्मी हो गया। जख्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, थाना सदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कैंटर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चालक करनैल सिंह कैंटर चला रहा था। गांव हबीब वाला की सड़क किनारे रेशम सिंह की व्हीकल मैकेनिक की दुकान थी। चालक से कैंटर बेकाबू हो गया और दुकान के अंदर घुस गया। हादसे में रेशम सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक करनैल सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें