बीएड दाखिले के लिए परीक्षा 5 जुलाई को होगी
मुक्तसर। पंजाब में बीएड कोर्स में दाखिला लेने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ द्वारा सांझी दाखिला परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2018 को को किया जा रहा है। यह जानकार प्रेस को देते सांझी परीक्षा के कोआर्डिनेटर डॉ. जितेंद्र ग्रोवर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ व डीन एजूकेशन पंजाब पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ डॉ. एसएस संघा ने बताया कि इस वर्ष पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर व पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से संबंधित सभी कॉलेज इस वर्ष सांझी परीक्षा की मैरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो शिक्षार्थी इस परीक्षा में 25 प्रतिशत (जनरल) व 20 प्रतिशत (एससी/एसटी) अंक प्राप्त करेंगे, वही बीएड के दाखिले के लिए योग्य घोषित होंगे। यह परीक्षा की रजिस्टे्रशन की अंतिम दिनांक 20 जून, चलान भरने की की अंतिम दिनांक 22 जून व फारम भरने की दिनांक 25 जून है।