फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनदीप कौर बनी 7 जिलों की टीम की कप्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनदीप कौर बनी सात जिलों की टीम की कप्तान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली की ओर से अमृतसर में 7 से 11 जून तक कराए जा रहे पंजाब स्टेट वुमन अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में लुधियाना जोन द्वारा भाग ले रही जिला श्री मुक्तसर साहिब की मनदीप कौर को 7 जिलों की टीम का कप्तान बनाया है। जिस कारण श्री मुक्तसर साहिब के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। इस संबंध में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महा सचिव प्रो. गुरबाज सिंह संधू ने बताया कि नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुक्तसर में पढ़ रही मनदीप कौर पुत्री निर्मल सिंह माता राजवीर कौर गांव फत्तनवाला की है व नेशनल पब्लिक स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में कोचिंग ले रही है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली द्वारा लुधियाना जोन में लुधियाना समेत मुक्तसर, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, बरनाला जिले शामिल किए है। प्रो संधू व जिला इंचार्ज क्रिकेट लड़कियां संयुक्त सचिव संभाष चंद्र ने नेशनल स्कूल के प्रिंसिपल मनजीत सिंह संधू, स्कूल के स्टाफ व अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने लुधियाना जोन के इंचार्ज लुधियाना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महा सचिव विनोद चितकारा का धन्यवाद किया। इस समय कोच अकाशदीप, कोच राजदीप सिंह उपस्थित थे।

कैप्शन:कप्तान चुनी गई मनदीप कौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें