पंजाब स्पोर्ट्स विंग के ट्रायल 16 और 17 को
जालंधर। खेल विभाग पंजाब की ओर से साल 2018-19 के स्पोर्ट्स विंग के सेशन को लेकर विभिन्न खेलों के ट्रायल 16 और 17 जनवरी को जालंधर में होंगे। यह स्पोर्ट्स ट्रायल 17 और 19 साल के खिलाड़ियों के लिए ही होंगे।। एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग और वॉलीबाल के ट्रायल स्टेट स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में होंगे। इसके अलावा हंसराज स्टेडियम में कुश्ती, लायलपुर खालसा कॉलेज में फुटबॉल और डीएवी कॉलेज में हैंडबाल के ट्रायल होंगे। इन स्पोर्ट्स ट्रायल में सूबे के सभी जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। चयनित होने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 200 रुपये डाइट के साथ खेल सामान और कोचिंग दी जाएगी। ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ी सुबह 8 बजे सेंटर पर रिपोर्ट करें। सभी खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, खेल प्राप्तियों के सर्टिफिकेट व पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लेकर आएं।