फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व मोटरसाइकिल टक्कर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मलोट (मुक्तसर) गांव मलोट के पास ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फरीदकोट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना सदर पुलिस को दिए बयान में सुनील नागपाल ने बताया कि वह अपने दोस्त सुनील दास व कांश निवासी जलालाबाद के साथ बाइक पर जा रहा था। गांव मलोट के नजदीक तिकोनी चौक पर शहर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुनील दास के गंभीर चोट आई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, चालक मौके से ट्रक समेत फरार हो गया। सुनील दास की गंभीर हालत के कारण उसे फरीदकोट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सदर मलोट पुलिस ने सुनील नागपाल के बयानों पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें