फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोर लापरवाही: 51 सीटर बस में 80 बच्चे... सरकारी स्कूल बस का नंबर भी फर्जी, पुलिस ने रोका तो मच गया हंगामा

Tue, 08 Jul 2025 03:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

स्कूली बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। पंजाब के जालंधर में 51 सीटर बस में 80 बच्चों को बैठाया गया था। वहीं, सरकारी स्कूल बस का नंबर भी फर्जी निकला। 
विज्ञापन
स्कूल बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियापुर में एक दिन पहले सोमवार को बड़ा हादसा हुआ था। एक निजी बस ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड की वजह से पलट गई और इसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई थी। बावजूद इसके अभी भी यात्री वाहन चालक सीख लेने के बजाए लापरवाही बरत रहे हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के जालंधर में देश के भविष्य कहलाए जाने वाले स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। यहां एक सरकारी स्कूल की बस की पुलिस ने जब जांच की तो हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई। सरकारी स्कूल की 51 सीटर बस में 80 बच्चों को बैठाया गया था। बच्चों से खचाखच भरी बस के दस्तावेज चेक किए गए तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। क्योंकि बस में जो नंबर प्लेट लगी हुई थी वह भी फर्जी निकली। बस में लग नंबर प्लेट किसी बाइक की थी। 

विज्ञापन


जालंधर के श्री राम चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने सरकारी स्कूल को रोका तो हंगामा हो गया। पुलिस ने बस का चालान काटा है। पुलिस के मुताबिक बस में 51 सीट हैं, लेकिन उसमें 80 बच्चे सवार थे। बस का नंबर भी मोटरसाइकिल है। बस चालक के राजविंदर सिंह मुताबिक वह पिछले छह महीने से स्कूल बस चला रहा है। उसने बताया कि उसे बस के दस्तावेजों के बारे में कोई जानकारी भी नहीं है। स्कूल से जो भी आदेश आते हैं, वह उसी तरह काम करता है। 
विज्ञापन


वहीं जोन इंचार्ज डिवीजन नंबर चार सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने कहा है कि स्कूल बस का ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट और बस की नंबर प्लेट के चालान काटे गए हैं। पुलिस को निर्देश मिले हैं कि सभी स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाए। चेकिंग के दौरान उन्होंने देखा कि स्कूल बस चालक नियमों का पालन नहीं कर रहा था, जिसका चालान काटा गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें