फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में होशियारपुर जिले को मिला सर्वोतम अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में होशियारपुर को अवार्ड
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समारोह के दौरान डिप्टी कमिश्नर को सौंपा अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में होशियारपुर जिले को सर्वोत्तम अवार्ड के लिए चुना गया और यह सर्वोत्तम अवार्ड मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में इंडिया टुडे के द स्टेट ऑफ द स्टेट कॉन्क्लेव समागम के दौरान डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया को सौंपा। इंडिया टुडे की ओर से कराए गए सर्वे के दौरान होशियारपुर का स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सर्वोत्तम जिले के तौर पर चुना गया। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों का भी अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव किया गया और इसके आधार पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रदेश के डिप्टी कमिश्नरों को संबंधित अवार्ड से नवाजा गया। जिले को मिले इस अवार्ड पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने कहा कि होशियारपुर जिले के लिए बहुत गर्व की बात है कि जिले को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड के मिलने से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है और मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत जिला वासियों को सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए होशियारपुर प्रशासन वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से जिला प्रशासन और अधिक समर्पण भावना के साथ काम करेगा और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें