फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के जवान बीएसएफ पर पड़े भारी, टूर्नामेंट से दिखाया बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया ने बीएसएफ को दिखाया बाहर का रास्ता
विज्ञापन

35वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का पांचवां दिन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। 35वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के पांचवें दिन शनिवार को एयर इंडिया मुंबई खिलाड़ी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर भारी पड़ गए। एयर इंडिया के धुरंधर खिलाड़ियों ने बीएसएफ को 4-0 से पराजित कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

बल्टर्न पार्क के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच एयर इंडिया मुंबई और बीएसएफ के मध्य खेला गया। एयर इंडिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 से मैच जीत लिया। बीएसएफ के जवान एक भी गोल करने में सफल नहीं हुए। एयर इंडिया की तरफ से अभारन सुधे ने 9वें, 42वें एंव 62वें मिनट में तथा शविंदर सिंह ने 18वें मिनट में गोल किए। पूल-सी में बीएसएफ की टीम लीग के दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इससे पहले बीएसएफ को ओएनजीसी ने हराया था। दूसरा मैच इंडियन ऑयल मुंबई और आर्मी इलेवन दिल्ली में खेला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी के अलावा दलजीत सिंह, ओलंपियन मुखबैन सिंह, गुरचरन सिंह, जरनैल सिंह कुलार, ओलंपियन संजीव कुमार, जीएस संघा, एलआर नैय्यर मौजूद थे।
विज्ञापन


आज के मैच
एयर इंडिया मुंबई बनाम ओएनजीसी दिल्ली में दोपहर 4 बजे और दूसरा मैच इंडियन ऑयल मुंबई बनाम इंडियन एयर फोर्स में शाम 5.30 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें