फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज दरिया के पानी ने ढाणी नत्था सिंह का घेरा, चारों तरफ पानी ही पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर दरियाई इलाके को पार कर रहे लोग
विज्ञापन

सतलुज केे पानी ने ढाणी नत्था सिंह को घेरा, चारों तरफ पानी ही पानी
प्रशासन ने आने-जाने के लिए बेड़ी दी, पर चप्पू नहीं दिया
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। हरिकेे हेड से सतलुज दरिया में पानी छोड़े जाने केे बाद सरहदी क्षेत्रों तक यह पानी पहुंचना शुरू हो गया है। वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे यह पानी गांव ढाणी नत्था सिंह केे पास पहुंच गया। सुबह होते-होते यह पानी काफी अधिक हो गया। इधर, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की ओर से मौकेे का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरजीत सिंह, दर्शन सिंह व लखबीर सिंह ने बताया कि ढाणी नत्था सिंह केे आसपास इस इलाकेे में अधिक धान की फसल बीजी गई है जबकि किसानों ने पशुओं केे लिए चारा भी बीजा हुआ था। सैकड़ों एकड़ रकबे में पानी भर जाने केे कारण किसानों का काफी नुकसान हो गया है क्योंकि किसान धान पर निर्भर थे। इलाकेे में दो साल पहले भी इसी तरह पानी आया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से ढाणी नत्था सिंह को आने-जाने केे लिए एक किश्ती दी गई है लेकिन उसकेे साथ चप्पू मुहैया नहीं करवाया गया। ऐसे में लोगों की ओर से लाठी से जुगाड़ लगाकर दरिया को पार किया जाता है। हालांकि प्रशासन की ओर से जल्द ही एक किश्ती और मुहैया करवाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि पानी के कारण धान की फसल खराब हो जाएगी क्योंकि पानी 5 से लेकर 6 फुट तक इकट्ठा है और लगातार पानी खड़ा रहने से फसल का बचना मुुश्किल है। ग्रामीणों केे मुताबिक शुक्रवार को पानी आने की सूचना जैसे ही प्रशासन को लगी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत जायजा लिया। इधर, नौकरीपेशा लोग व बच्चे भी किश्ती का सहारा लेकर इधर से उधर जा रहे हैं। कई लोग तो अपना व्हीकल भी किश्ती पर लाकर अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते हैं।
विज्ञापन

------------------
फोटो संख्या-28एफजेडआरपी03 व 04 जे
कैप्शन--जलालाबाद (फिरोजपुर) में सतलुज दरिया का पानी गांवों में घुसने से लोग किश्ती पर आते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें