फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाजिल्का में खुलेगा कैंसर केयर सेंटर ,19 करोड़ की ग्राट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का में खुलेगा कैंसर केयर सेंटर, 16 करोड़ मंजूर
विज्ञापन

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी करेगी सेंटर का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिला फाजिल्का में कैंसर मरीजों की बढ़ती तादाद को ध्यान में रखते हुए वहां पर कैंसर केयर सेंटर शुरू करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। सेंटर की स्थापना के लिए 16 करोड़ का फंड रिलीज कर दिया गया है। इस सेंटर का संचालन बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी फरीदकोट द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा वीरवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पंजाब सरकार की सरपरस्ती में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी द्वारा पहले से ही कैंसर के ईलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज समेत एडवांस कैंसर सेंटर बठिंडा में कैंसर मरीजों को बेहतरीन दर्जे का इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इन दोनों की सेंटरों पर करीब 18000 मरीजों का पंजीकरण हो चुका है जिनमें से एक हजार मरीज दूसरे राज्यों से संबंधित है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक इन सेंटरों में मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष स्कीम समेत अन्य तमाम सरकारी स्कीमों के तहत ईलाज उपलब्ध है। इन मरीजों में से शामिल ज्यादातर महिलाओं में छाती का कैंसर और पुरुष फेफड़े, सिर व गर्दन के कैंसर से प्रभावित है और पंजाब के जिला फाजिल्का से संबंधित अनेकों मरीजों फरीदकोट व बठिंडा के सेंटर में पंजीकृत है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.राज बहादुर ने कहा कि फाज्लिका में कैंसर केयर सेंटर खुलने से फाजिल्का समेत आसपास के क्षेत्र के कैंसर मरीजों को खासा फायदा मिलेगा और यूनिवर्सिटी द्वारा फरीदकोट व बठिंडा की तरह फाजिल्का में भी अव्वल दर्जें की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें