फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेट्रोल डीजल पर टैक्स कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदकोट। चंडीगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के मुकाबले पंजाब में पेट्रोल-डीजल पर वसूले जा रहे ज्यादा टैक्स को लेकर मंगलवार को शिअद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। मिनी सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कमिश्नर को मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान शिअद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

शिअद जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़, शिअद प्रवक्ता परमबंस सिंह बंटी रोमाना, पीआरटीसी के पूर्व चेयरमैन नवदीप सिंह बब्बू बराड़, सूबा सिंह बादल, जिला परिषद चेयरमैन कुलतार सिंह बराड़, एसजीपीसी सदस्य गुरिन्द्र कौर ने कहा कि पेट्रोल डीजल पर बढ़ती कीमतों का महंगाई पर सीधा असर पड़ रहा है। किसानों के साथ-साथ आम आदमी का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि पंजाब में पेट्रोल व डीजल पर पड़ोसी राज्यों के मुकाबले बहुत ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

------
फोटो 26एफआरडीपी01
फरीदकोट में पेट्रोल डीजल पर ज्यादा टैक्स के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते शिअद कार्यकर्ता
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें