फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया सब्जी मंडी में हंगामा, ट्रालियों की निकाली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का सब्जी मंडी में हंगामा, ट्रालियों की निकाली हवा
विज्ञापन

जालंधर। किसानों की हड़ताल का अभी तक कोई खास असर शहरों में नजर नहीं आया है। शनिवार को शहरों में कामकाज सामान्य चलते देखकर किसान आवेश में आ गए और मकसूदां सब्जी मंडी में हंगामा कर दिया। हंगामे की खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची व कुछ किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। कुछ समय बाद इन किसान नेताओं को छोड़ दिया गया। किसान इस बात का विरोध कर रहे थे कि मंडियों में उपलब्ध सब्जियों की बिक्री भी बंद हो। किसानों का आरोप था कि आढ़ती व दुकानदार उनका साथ देने की बजाय, सब्जियों की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं। किसानों के इस हंगामे के बाद मकसूदां सब्जी मंडी बंद हो गई व मंडी में सन्नाटा छा गया। इसके अलावा किसानों ने पठानकोट चौक के पास पशुओं का चारा लेकर आ रही ट्रालियों को भी रोका व उनकी हवा निकाल दी। इससे शहर में चारे की सप्लाई पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें