फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी किंडरगार्टन स्कूल में फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में यूकेजी कक्षा से भाविन प्रथम
विज्ञापन

जालंधर। सीटी किंडरगार्टन स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें विद्यार्थी एक्टर राज कपूर, खिलाड़ी सानिया मिर्जा, फौजी, रोबोट व स्पाइडरमैन की वेशभूषा में पहुंचे थे। विद्यार्थियों कोे उनकी वेशभूषा के आधार पर जज किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने रिंग रेस में भी हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रुप की को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर चन्नी बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे। प्रतियोगिता में यूकेजी कक्षा से भाविन ने पहला, सांचित ने दूसरा और दिव्यांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की श्रेणी में दिव्यांशी ने पहला, तनवी ने दूसरा और पूर्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। एलकेजी कक्षा से हरताज सिंह ने पहला, बलजोत सिंह ने दूसरा और अरनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की श्रेणी में भवनीत ने पहला, प्रभलीन ने दूसरा व आयुषी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीटी ग्रुप की को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर चन्नी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और कोच सर्वेश का विद्यार्थियों को ट्रेन करने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें