एचएमवी की स्कूल छात्राओं ने जीते मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने 20वें एसओएफ साइंस ओलंपियाड में ढेरों मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। एसएससी वन व टू की 80 छात्राओं ने प्रथम लेवल की परीक्षा में हिस्सा लिया। इसमें 11वीं की छात्रा हरमनदीप ने गोल्ड, सलोनी ने सिल्वर और पल्लवी ने ब्रांज मेडल जीता। 12वीं में सिमरनजीत ने गोल्ड, आयरा ने सिल्वर और गुरसिमरन ने ब्रांज मेडल जीता। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने फैकल्टी सदस्यों और छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने विजेता छात्राओं को जीवन में आगे सफल होने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।