फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में देरी से बिठाने के चलते विधार्थियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में देरी से बैठाने पर विद्यार्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

अंबेडकर सेना पंजाब के सदस्यों का कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
एससी विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से भेजी जाने वाली पोस्ट स्कॉलरशिप की राशि कॉलेजों तक नहीं पहुंच रही है। रुपये न मिलने से परेशान कॉलेज प्रबंधकों को यह फीस विद्यार्थियों से मांगनी पड़ रही है। इसके चलते मंगलवार को दोआबा कॉलेज में हंगामा खड़ा हो गया।
कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कालेज मैनेजमेंट उन्हें कभी पेपर नहीं दे रही और कभी प्रश्नपत्र देर से दे रही है। इसके खिलाफ अंबेडकर सेना पंजाब के सदस्यों और विद्यार्थियों ने कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय कुंवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कर विद्यार्थियों को पेपर देने के लिए क्लास में बैठाया। अंबेडकर सेना पंजाब के प्रधान बलविंदर बग्गा ने कहा कि सरकार की ओर से एससी विद्यार्थियों की फीस माफ की हुई है, इसके बावजूद कॉलेज मैनेजमेंट उनसे फीस की मांग कर रहा है और पेपर नहीं देने दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले भी उन्हें एक घंटा पेपर देरी से दिया गया और मंगलवार को भी उन्हें सिर्फ एक घंटा पेपर करने का समय मिल सका है। जब इस पर विद्यार्थियों ने एतराज किया तो उन्हें क्लास रूम से बाहर निकालने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिला प्रशासन को चाहिए कि वह किसी भी तरह कॉलेज व विद्यार्थियों की इस समस्या का समाधान करवाए। उधर कॉलेजों की संस्था पहले ही कह रही है कि एसीसी विद्यार्थियों की स्कालरशिप राशि न आने से उन्हें एससी विद्यार्थियों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। सरकार की ओर से उन्हें स्कॉलरशिप के रुपये नही मिल रहे हैं। इससे कॉलेजों को मजबूर होकर विद्यार्थियों से फीस मांगनी पढ़ रही है। सरकार को चाहिए कि वह पोस्ट स्कॉलरशिप की रकम जल्द से कॉलेजों को मुहैया करवाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें