फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो मजदूरो की मौत, एक गंभीर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, एकजख्मी
विज्ञापन

कोटइसेखां से काम कर देर रात लौट रहे थे जीरा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
जीरा-कोटइसेखां राजमार्ग स्थित गांव सुखेवाला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। हालत गंभीर देखकर जीरा के सरकारी अस्पताल से उसे मोगा रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार देर रात लगभग दस बजे हुई। मोटरसाइकिल सवार सुरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, कृष्ण लाल पुत्र भगवान दास, सुखमंदर सिंह पुत्र करतार सिंह वासी जीरा कोटइसेखां से कामकाज कर जीरा लौट रहे थे। गांव सुखेवाला के नजदीक पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुरजीत सिंह व सुखमंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और कृष्ण लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख उसे मोगा अस्पताल रेफर कर दिया। थाना जीरा पुलिस ने घायल मजदूर कृष्ण के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें