फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बोली बदलियां, बदले और खोखली घोषणाएं ही पंजाब सरकार की सौ दिन की उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से अभी भी आत्महत्याएं कर रहे किसान : शांतिदूत
विज्ञापन

भाजपा बोली, खोखली घोषणाएं ही पंजाब सरकार की सौ दिन की उपलब्धि
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
भारतीय जनता पार्टी ने सूबे में कांग्रेस सरकार के सौ दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों में सिर्फ बदलियां, बदले, खोखली घोषणाएं और विधानसभा में हुई लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शांतिदूत ने कहा कि भ्रामक विज्ञापन बाजी कर कैप्टन अमरिंदर सरकार सूबे के खजाने को ही क्षति पहुंचा रही है।
शांतिदूत ने कहा कि कांग्रेस सरकार सौ दिन के अपने अब तक के कार्यकाल में अपने चुनावी वादों में एक को भी पूरा करने के प्रति आगे नहीं बढ़ी। किसानों के कर्ज माफी के नाम पर भी सिर्फ खानापूर्ति की गई है। किसान अभी भी कर्ज की वजह से आत्महत्याएं कर रहे हैं। राकेश शांतिदूत ने कहा कि इस सरकार की ओर से पेश किया गया पहला बजट भी दिशा हीन रहा है। इसने साबित किया है कि कांग्रेस सरकार के पास सूबे को विकास के शीर्ष पर ले जाने के लिए कोई पुष्ट और सशक्त आर्थिक नीति बनाने की क्षमता नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजट पेश होने के समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की विधानसभा में गैर मौजूदगी यह साबित कर गई है कि उनकी प्राथमिकता में प्रदेश के बजाय उनके निजी कार्य सर्वोच्च हैं।
विज्ञापन

शांतिदूत ने कहा कि सौ दिन में ओएसडीज की भारी भरकम फौज नियुक्त करके सरकारी खजाने पर बोझ डालना, प्रधान मुख्य सचिव की नियुक्ति आदि कैप्टन सरकार के ऐसे फैसले हैं, जो पंजाब सरकार में कार्य कर रहे निपुण प्रशासनिक अधिकारियों की क्षमता पर अविश्वास प्रकट करने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें