फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता ने उठाया किसानों को पानी न मिलने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिल रहा पानी, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

आप नेता ने नहरी विभाग के अफसरों को करवाया अवगत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नहरी विभाग की ओर से किसानों को पानी मुहैया नहीं करवाया जा रहा है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। कैंट हलके से आप की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले एचएस वालिया ने किसानों का मुद्दा उठाया है। वालिया ने नहरी विभाग के अफसरों को किसानों की हालत से अवगत करवाते हुए नहरों में पानी छोड़ने के लिए कहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग ने दो दिन में पानी नहीं छोड़ा तो वे किसानों के हक में विभाग के खिलाफ संघर्ष करने को मजबूर हो जाऐंगे। सीजन के बावजूद विभाग की ओर से पानी न छोड़ना किसानों के प्रति लापरवाही का सबूत है। उन्होंने विभाग के एक्सईएन को साफ कह दिया है कि अगर जल्द ही पानी न छोड़ा गया तो किसानों के लिए वे किसी भी स्तर पर संघर्ष करने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें