फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल के विरोध में भाजपाइयों का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
आपातकाल के विरोध में भाजपाइयों का कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सर्कुलर रोड पर स्थित जिला कार्यालय में भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के समय देश में लगे आपातकाल के विरोध में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की गई थी। वह दिन सदियों तक काला दिवस के रूप में जाना जाएगा। इसके अलावा भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित कर अपने-अपने विचार साझा किए। इस दौरान पूर्व प्रधान किशन लाल ढल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रवक्ता राकेश शांति दूत, प्रेस सचिव दिवान अमित अरोड़ा, चेयरमैन कीमती भगत, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, पार्षद रवि महेंद्रू, मेयर सुनील ज्योति, जिला महासचिव अजय जोशी, प्रवीण हांडा, प्रेस सचिव एचएस बेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलजीत कौर गिल, राकेश विज, भगत मनोहर लाल और रॉक्सी उप्पल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें