फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब एक साल पहले बने रेलवे अंडर ब्रिज का गिरा गार्डर, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अंडर ब्रिज का गिरा गार्डर, बड़ा हादसा बचा
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री हेनरी ने निर्माण में लगाए घटिया मैटीरियल की निंदा की
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
करीब एक साल पहले चंदन नगर में बने रेलवे अंडरब्रिज का गार्डर बुधवार को अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यातायात बुरी तरह से जाम हो गया।
बुधवार दोेपहर जब गार्डर गिरा तब वहां से दो लोग गुजर रहे थे। घबराकर एक व्यक्ति बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी ने अंडरब्रिज बनाने में इस्तेमाल किए गए घटिया मैटीरियल की निंदा की। हेनरी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अकाली-भाजपा सरकार की ओर से बनाए गए इस अंडरब्रिज घोटाले की जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घटिया मैटीरियल से बनाया गया अंडरब्रिज आम लोगों के लिए खतरे का कारण बन सकता है। नगर निगम ने करीब 50 करोड़ रुपये खर्च कर बीते साल चंदन नगर रेलवे अंडर ब्रिज बनाया था। इसका उत्तरी क्षेत्र के तत्कालीन भाजपा विधायक केडी भंडारी ने जमकर क्रेडिट लिया था। इस अंडरब्रिज को भाजपा अपने कार्यकाल का मील पत्थर बता रही थी। अंडरब्रिज का अब गार्डर गिरने से क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें