फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जालंधर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

Sun, 23 Aug 2026 04:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर के गांव रंधावा मसंदा में 70 वर्षीय राम प्रकाश की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके चेहरे पर पत्थर से वार किए और शव को जलाने का भी प्रयास किया। रविवार सुबह उनका शव क्रिकेट ग्राउंड के पास बरामद हुआ।
विज्ञापन

राम प्रकाश शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना मकसूदां के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह रंधावा मसंदा के क्रिकेट ग्राउंड के पास राम प्रकाश का शव मिला। शव के पास उनकी साइकिल भी पड़ी थी। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग के चेहरे पर पत्थर से वार के निशान थे और शरीर पर भी गंभीर चोटें थीं। पुलिस घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए शव जलाने के प्रयास की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें