फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से फटे 7 सिलिंडर, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। शहीद भगत सिंह कालोनी में वीरवार की सुबह झुग्गियों में आग लगने से रसोई गैस के सात सिलिंडर फट गए। आग लगते लगसे झुग्गियों में रहने वाले लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़ पड़े। अग्निकांड में करीब 320 झुग्गियां जल गईं। झुग्गियों में रखा कई भी सामान हीं बचा। फायग ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
इलाका पार्षद विक्की कालिया ने बताया कि वीरवार को अचानक एक झुग्गी से धमाके की आवाज आई, जिसके बाद लोग बाहर की तरफ भागे। आग तेजी से आसपास की झुग्गियों में फैलने लगी और झुग्गियों के भीतर पड़े रसोई गैस सिलिंडर फटने लगे। आग लगने से झुग्गियों में रखी बाइक, साइकिल, बेड, किताबें व अन्य घरेलू सामान भी जल गया। मकसूदां फ्लाईओवर के साथ बनी झुग्गियों में सुबह 9.30 के करीब सिलिंडर फटने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इसके बाद आग तेजी से फैलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग ने 30 के करीब झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हो गया। वहीं आग लगने से शनिचरी देवी (70) और लखन महतो (73) झुलस गए। जिला पुलिस की तरफ से मौैके पर खुराक सप्लाई विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। ऐसी आशंका है कि झुग्गियों में सिलिंडरों से गैस निकालकर खाली सिलिंडरों में भरी जा रही थी, जिस कारण हादसा हुआ। डीसीपी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें