फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एक सप्ताह में नशा तस्करी के 69 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 05:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक सप्ताह में व्यापक कार्रवाई की है। इस दौरान 47 मामले दर्ज कर 69 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 596 ग्राम हेरोइन, 110 नशीली गोलियां और 4300 रुपये ड्रग मनी बरामद की।

सीनियर पुलिस कप्तान सरताज सिंह चाहल ने बताया कि जिले में युद्ध नशे के विरुद्ध और पिंडां दे पहरेदार मुहिम लगातार जारी है। इस सप्ताह एनडीपीएस एक्ट के तहत 46 मामले दर्ज कर 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 596 ग्राम हेरोइन, 4300 रुपये ड्रग मनी और एक वाहन बरामद हुआ। नशा विरोधी अभियान के तहत चार विशेष ऑपरेशन भी चलाए गए। ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में तलाशी के दौरान पांच मामले दर्ज हुए। इनमें नौ आरोपियों को पकड़ा गया जिनके पास से 265 ग्राम हेरोइन और 60 नशीली गोलियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद हुई। इस अवधि में एक घोषित अपराधी भी पकड़ा गया। मोगा पुलिस नशे के दुष्प्रभावों के बारे में आम लोगों को जागरूक करने पर भी ध्यान दे रही है। विभिन्न अधिकारियों ने गावों और शहरों में 42 सेमिनार और बैठकें कीं। सरताज सिंह चाहल ने जनता से नशे के कारोबार में शामिल व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें