फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग इंस्पैक्टर की मारपीट के विरोध में निगम कर्मियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के विरोध में निगम कर्मियों ने की हड़ताल
विज्ञापन

होशियारपुर। नगर निगम होशियारपुर में संघर्ष कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी की अध्यक्षता में लुधियाना नगर निगम में हुई बिल्डिंग इंस्पेक्टर कशिश गर्ग के साथ ड्यूटी के दौरान कालोनाइजर की तरफ से मारपीट के विरोध में 1 घंटे की हड़ताल की गई। जिसमें सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान राजा हंस ने कड़ी निंदा की। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे कुलंवत सिंह सैनी महासचिव पंजाब ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एक तरफ सरकार मुलाजिम और सही काम करने के लिए दबाव डाल रही है। दूसरी तरफ हर वर्ग जो सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है, उनकी तरफ से नगर निगम के मुलाजिमों की मारपीट करा रही है। ऐसा बर्ताव बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार दोषी कालोनाइजर पर केस नहीं दर्ज करती तो यह टोकन हड़ताल छोड़कर पक्की हड़ताल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें