एपीजे कॉलेज ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
जालंधर। एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट टैक्नीकल कैंपस जालंधर द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज मेगा इवेंट स्पार्क-2018 में ओवरऑल चैंपियनशिप जीत ली है। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए प्रिंसिपल डॉ. सुचरिता शर्मा ने कहा कि हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों ने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट द्वारा आयोजित 21 प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करते हुए 10 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान व 5 प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान हासिल किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी निरंतर मेहनत करते रहे व विजय-पथ पर अग्रसर रहे।