डेविएट में वार्षिक खेल व एथलेटिक दिवस का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। डेविएट में 70वें वार्षिक खेल व एथेलेटिक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में जगदीश राज राजा , मेयर म्युनिसिपल कारपोरेशन, जालंधर शामिल हुए 7 डेविएट के प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ डेविएट के स्पोर्ट्स प्रेसीडेंट जेएस डिल्लों व डेविएट के विभिन विभागों के एचओडी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि एक विद्यार्थी जो कि पढ़ाई के अलावा खेलकूद व अन्य एक्टिविटीज में भाग लेता है, वही पढ़ाई में भी अच्छे नतीजे लाता है। मुख्य अतिथि जगदीश राज राजा ने कहा कि सफलता दृढ़ इच्छा शक्ति से ही मिलती है। डेविएट के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम व भंगड़ा प्रस्तुत किया। इस दौरान 100 मीटर , 200 मीटर, 400 मीटर , शॉट पुट जेवलिन थ्रो, टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।