फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर 25 : नेताओं के आपसी मन-मुटाव का खामियाजा भुगत रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
न पीने का पानी, न सफाई, स्ट्रीट लाइटें भी बंद
विज्ञापन

वार्ड नंबर 25 में नेताओं के आपसी मनमुटाव का खामियाजा भुगत रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
शहर के वार्ड नंबर 25 के बाशिंदे अव्यवस्थाओं का शिकार होने के चलते नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। फाटक पार स्थित इस वार्ड में पड़ते शिव चंद पेट्रोल पंप वाली गली, जोगियांवाली गली, पराग दास स्ट्रीट, आद राम स्ट्रीट, बदर रोड समेत जलालाबाद रोड से टिब्बी साहिब रोड को निकलने वाली लिंक रोड के आस-पास के बाशिंदे प्राथमिक सहूलियतों के अभाव में बद् से बद्तर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। पार्षद हरबंस कौर के पति दलीप सिंह और नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
जोगियांवाली गली निवासी दविंदर कुमार, शैली, राजिंदर कुमार, गुरमेल सिंह, पवन कुमार, गुरमीत, पालाने बताया कि उनक ी गली व आस-पास के क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं। न तो वार्ड में सफाई व्यवस्था का प्रबंध है और न ही पीने के पानी का। सफाई कर्मचारी तो कभी वार्ड में नजर आए ही नहीं। कुछ माह पहले एसडीएम राजपाल सिंह को भी ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की थी। टिब्बी साहिब रोड को जाती लिंक रोड करीब दो वर्ष पहले सीवरेज डालने के लिए खोदी गई थी, जिसे अभी तक बनाया ही नहीं गया। खानापूर्ति कर मिट्टी डाल दी गई है। इसी तरह आद राम स्ट्रीट सतपाल सत्ता, सुनील कुमार, सोनू कुमार आदि ने बताया कि वह जलालाबाद रोड की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। जलालाबाद रोड पर खड़े रहने वाले ट्रक हादसों का कारण बनते हैं। हालांकि अब तो ट्रक यूनियन भी भंग हो चुकी है और इन ट्रकों के यहां रोड पर खड़े रहना का कोई कारण नहीं बनता। मगर इसके बावजूद रोड पर चौबीसों घंटे ट्रक खड़े रहते हैं, जो रोड पर जगह घेरे रहते हैं। न ही पूर्व शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में उनकी कोई सुनवाई हुई और न ही मौजूदा कैप्टन सरकार के कार्यकाल में उनकी सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन

काउंसिल अध्यक्ष नहीं करते सुनवाई: पार्षद
कांग्रेस का समर्थन प्राप्त पार्षद हरबंस कौर के पति दलीप सिंह को फोन किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही। काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी के समक्ष वह कई बार वार्ड की समस्याएं उठा चुके हैं। आजाद तौर पर चुनाव जीतने के कारण उनकी मांगों पर अध्यक्ष ने कोई गौर न किया। उनके खुद के घर के पास लगी स्ट्रीट लाइट एक वर्ष से खराब पड़ी है। वहीं विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी पर व्यंग करते हुए दलीप सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में रोजी बरकंदी व बेदी ने कोई काम नहीं किए।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार में टेंडर नहीं हो रहे पास: बेदी
नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी का कहना हैं शिअद-भाजपा सरकार के कार्यकाल में उन्होंने इस वार्ड पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये लगाया है। कांग्रेस सरकार में टेंडर ही नहीं पास हो रहे हैं। दलीप सिंह जो उन पर आरोप लगा रहे हैं, वह अब खुद विकास करवाकर दिखाएं, वह चुनाव कांग्रेस के समर्थन से जीते थे। उन्होंने तो हमेशा निष्पक्ष होकर विकास कराया है। अभी कल ही स्ट्रीट लाइटों का टेंडर पास हो चुका है। स्ट्रीट लाइटें शीघ्र ठीक करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें