अबोहर में शार्ट सर्किट से दो एकड़ फसल जली
अबोहर। अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर गांव कल्लर खेड़ा के किसान आत्माराम के खेत में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे 2 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। सूचना मिलते ही दमकल मुलाजिमों ने आग पर काबू पाया। आत्मा राम के बेटे सुभाष ने बताया कि बाद दोपहर लगभग 4 बजे खेत में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। इससे उसकी गेहूं की 2 एकड़ फसल जल गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग को नियंत्रित किया। सूचना मिलते ही कल्लर खेड़ा चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची।