विषैला पानी पीने से दूसरी महिला की मौत
अबोहर। गत दिवस गांव सरदारपुरा में जहरीला पानी पीने से हुई एक महिला की मौत के बाद मंगलवार की रात दूसरी महिला ने भी फरीदकोट में दम तोड़ दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। गांव सरदारपुरा के एक खेत में विषैला पानी पीने से गांव बहादुरखेड़ा निवासी करीब 28 वर्षीय मनप्रीत कौर पत्नी संदीप सिंह की हालत बिगड़ गई थी। उसे स्थानीय अस्पताल से फरीदकोट रेफर कर दिया गया था, जहां बीती रात उसने दम तोड़ दिया। घटना में बहादुरखेड़ा निवासी करीब 60 वर्षीय कुलविंदर कौर पत्नी जगसीर सिंह की पहले ही मौत हो चुकी हैं। वहीं वीरपाल, परविंदर कौर, पम्मी रानी और परविंदर कौर को दो दिन पहले अस्पताल से छुट्टी दे गई है। मृतका मनप्रीत की मौत के बाद गांव में शोक है। परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।