फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राविपा ने शहीदों की याद मे लगाया लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
राविपा ने शहीदों की याद में लगाया लंगर
विज्ञापन

होशियारपुर। राष्ट्रीय विकास पार्टी की ओर से शहीद भगत सिंह चौक होशियारपुर में शहीद भगत सिंह, राजगुुरु और सुखदेव के 89वें शहीदी दिवस पर समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष नरिंदर सिंह मल्होत्रा की अध्यक्षता में किया गया। समागम में राष्ट्रीय विकास पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव दीपक सभ्रवाल विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर शहीदों की कुर्बानियों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संस्था की तरफ से लोगों के लिए लंगर भी लगाया गया। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलदीप नंदा, सीनियर नेता रजनीश टंडन, पार्षद ब्रह्म शंकर, कांग्रेस नेता सेठ शादी लाल, परमजीत सिंह, पार्षद मोहन लाल पहलवान, आप नेता संदीप सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें