फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के केस में दो दिन पहले जेल लाए गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करी में दो दिन पहले जेल गए युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। नशा तस्करी के केस में दो दिन पहले जेल में लाए गए युवक की शुक्रवार की सुबह ब्लड प्रेशर कम होने के कारण मौत हो गई। मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव आलमवाला निवासी जगसीर सिंह उर्फ सीरा पुत्र सतनाम सिंह के खिलाफ थाना कबरवाला पुलिस ने 29 अक्टूबर को मामला दर्ज किया था। पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा था जो पुलिस को देखकर भाग गया। भागते समय उसकी जेब में से एक पॉलिथीन का लिफाफा गिर गया था। उस पॉलिथीन से चार ग्राम हैरोइन बरामद हुई थी। पुलिस ने उसकी पहचान जगसीर सिंह उर्फ सीरा निवासी आलमवाला के तौर पर की थी। चार दिन पहले ही पुलिस ने उसे काबू किया था । जिसे अदालत में पेश करने के बाद 20 नवंबर को उसे मुक्तसर की जेल में न्यायिक हिरासत पर भेज लाया गया था। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे अचानक ही उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। जिसे जेल स्टाफ ने तुरंत ही सिविल अस्पताल में पहुंचाया। मगर वहां पर डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। कुछ लोग इसे नशे की कमी के साथ भी जोड़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वह नशे का आदी था और जेल में नशा न मिलने के कारण ही उसकी मौत हुई है। उधर, जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह ने बताया कि जगसीर सिंह नशे का आदी तो था और नशा बेचने का भी काम करता था। मगर युवक का ब्लड प्रेशर एकदम से कम हो गया था। इस मामले में उन्होंने अधिकारियों को लिखकर भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें