घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर खाक
जालंधर। शहर के बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र में पड़ते शिवजी नगर में आज एक घर में आग लग गई। इस अग्निकांड में घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। इसी दौरान शायद घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में पड़ा काफी सामान जल कर खाक हो गया था। पड़ोसियों ने घर मालिक को आग लगने की जानकारी भी दी।