फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों में लगेगा दस लाख की लागत से आरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती गांवों में दस लाख की लागत से लगेगा आरओ
विज्ञापन

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कारपोरेशन नई दिल्ली की ओर से लगाया जाएगा
लोगों को प्रदूषित पानी से मिलेगी राहत, सीमांत स्कूल गट्टी राजोके में लगेगी सेनेटरी वेडिंग मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सीमावर्ती गांवों के लोगों को प्रदूषित पानी पीने से अब राहत मिलेगी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कारपोरेशन नई दिल्ली की ओर से दस लाख रुपये की लागत से बड़ा आरओ लगाया जाएगा। ग्रामीण प्रदूषित पानी पीने से चमड़ी रोग, दांत खराब होने, हड्डी रोग समेत अन्य रोगों से पीड़ित थे। इस संबंधी अमर उजाला ने लगातार कई समाचार प्रकाशित किए थे, उसी के बाद टीम ने यहां का दौरा करने के बाद आर.ओ लगाने का प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन

भारत-पाक हुसैनीवाला बार्डर और सतलुज दरिया के बीच लगभग 21 गांव बसे हैं और यहां पर रहने वाले लोगों को पीने के लिए प्रदूषित पानी मिल रहा था, जिस कारण लोग कई तरह की बीमारियों से पीड़ित थे। अधिकतर ग्रामीणों को चमड़ी रोग है। यहां का पानी इतना खराब है कि कुछ देर पड़ा रहने पर उसका रंग पीला पड़ जाता है। सीमांत गांव गट्टी राजोके के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कारपोरेशन नई दिल्ली से मैनेजर अमित भाटिया और नोडल अधिकारी गर्वित नागपाल पहुंचे। स्कूल में छात्राओं के लिए सेनेटरी वेडिंग मशीन लगाई जा रही है, ताकि छात्राओं को मुफ्त में सेनेटरी पैड दिए जा सके। स्कूल में 31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
विज्ञापन





फोटो संख्या-27एफजेडआरपी03
कैप्शन---फिरोजपुर के सीमांत गांव गट्टी राजोके के सरकारी स्कूल में बैठे राष्ट्रीय अनुसूचिजाति वित्त एवं विकास कारपोरेशन नई दिल्ली के अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें