जालंधर में सब्जियां फेंक सड़क पर बहाया दूध
जालंधर। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को भी प्रदर्शन किया गया। किसानों ने सड़कों पर सब्जियां बिखेर दी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार को नकोदर से जालंधर की ओर आते मार्ग पर किसानों ने रोष जताते हुए सब्जियां फेंककर दूध बहा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने प्रदर्शनकारियों को समझा कर शांत किया। दूसरी तरफ से शहर के भीतर पुरानी मंडी में सब्जियां रोजमर्रा की तरह की मिल रही थी। हालांकि सब्जियां पहले के मुकाबले कुछ मंहगी मिल रही थी। शनिवार को दूध की सप्लाई भी आम दिनों की तरह ही रही।