फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल अधिकारी नहीं पेश हुआ स्पोर्ट्स डायरेक्टर के समक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स डायरेक्टर के सामने पेश नहीं हुए खेल अधिकारी
विज्ञापन

जिला खेल विभाग में चल रही घपलेबाजी का मामला
माहला ने स्पोर्ट्स डायरेक्टर को घपलेबाजी से करवाया अवगत
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
जिला खेल विभाग में चल रही घपलेबाजी के संबंध में खेल अधिकारी, ग्राउंड सुपरवाइजर और एक पीड़ित महिला को स्पोर्ट्स डायरेक्टर अमृत कौर गिल ने पूछताछ के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। ग्राउंड सुपरवाइजर और महिला डायरेक्टर के समक्ष पेश हु,ए जबकि खेल अधिकारी नहीं पहुंचे। डायरेक्टर ने ग्राउंड सुपरवाइजर और पीड़ित महिला की गुहार सुनी। विभाग में चल रही घपलेबाजी की जांच के लिए डायरेक्टर स्पोर्ट्स ने डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स सुरजीत सिंह संधू को नियुक्त किया है, जो फिरोजपुर पहुंच कर मामले की तहकीकात करेंगे।
ग्राउंड सुपरवाइजर नछत्तर सिंह माहला ने पत्रकारों को बताया कि वह स्पोर्ट्स डायरेक्टर अमृत कौर गिल के समक्ष पेश हुए थे। फिरोजपुर खेल विभाग में चल रही घपलेबाजी के बारे में उन्हें पूरी जानकारी दी। डायरेक्टर को यह भी बताया कि शहीद भगत सिंह स्टेडियम में से हॉकी एस्ट्रोट्रफ गायब कर दिया गया है, जिस पर खिलाड़ी हॉकी खेलते थे। इसके अलावा स्टेडियम के 70 लोहे के बोर्ड बेच दिए गए। स्टेडियम में प्राइवेट कोच रखे गए हैं, स्टेडियम में खेलने आ रहे स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों से विभाग की ओर से निश्चित की गई फीस से अधिक फीस वसूली जा रही है, जो बच्चे देने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राइवेट कोच एक खिलाड़ी से 15 सौ रुपये वसूल रहे हैं, जो गलत है। इसके अलावा विभाग में जो गड़बड़ियां चल रही हैं, उसके बारे में स्पोट्र्स डायरेक्टर को अवगत करवाया। माहला ने कहा कि पीड़ित महिला भी गई थी, जिसने आपबीती डायरेक्टर को सुनाई। डायरेक्टर ने इंसाफ दिलवाने का विश्वास दिलवाया और पूरे मामले की जांच के लिए स्पोर्ट्स के डिप्टी डायरेक्टर सुरजीत सिंह संधू को नियुक्त किया है, जो जल्द ही फिरोजपुर पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें