फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल ने घेरा एसडीएम कार्यालय, लाडी की गिरफ्तारी की मांग, शिअद जिंदाबाद के नारों से गूंजा शाहकोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली दल ने घेरा एसडीएम कार्यालय, लाडी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

जालंधर। लाडी शेरोवालिया पर अवैध खनन का केस दर्ज होते ही शिअद ने भी मोर्चा खोल दिया है। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने शुक्रवार को मार्च निकाला और एसडीएम शाहकोट को ज्ञापन देकर कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी मांगी। शिअद नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता लाडी शेरोवालिया अवैध खनन में लिप्त हैं और कांग्रेस पार्टी सूबे को लूट रही है।
विज्ञापन

इस दौरान शिअद उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़, विधायक पवन कुमार टीनू, शिअद के करतारपुर से इंचार्ज सेठ सतपाल मल, जालंधर अकाली दल के प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, बलजीत नीलामहल, गुरदेव गोल्डी भाटिया, जत्थेदार चरण सिंह, सर्कल प्रधान जत्थेदार शिंगारा सिंह, जत्थेदार बलदेव कल्याण, एसजीपीसी के सदस्य परमजीत रायपुर, दलजीत काहलों सर्कल प्रधान, केवल सिंह रूपेवाल, बलविंदर सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह थिंद समेत कई शिअद नेता मौजूद थे। नायब सिंह कोहाड़ और पवन कुमार टीनू ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी पर अवैध खनन का केस दर्ज किया गया है और वह पुलिस को वांछित है। जो नेता पुलिस को वांछित है, वह खुलेआम घूम रहा है, उसकी गिरफ्तारी तत्काल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें