फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंडल कार्यालय में 63वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
485 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित
विज्ञापन

रेल मंडल कार्यालय में 63वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह आयोजित
डीआरएम बोले, डिवीजन को हुई 2732.07 करोड़ की आमदनी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर में बुधवार को 63वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह डीआरएम विवेक कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर ईमानदारी व बढ़िया कार्य करने वाले 485 अधिकारी व कर्मचारी को व्यक्तिगत अवार्ड, 60 कर्मियों को ग्रुप अवार्ड, दस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पेशल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा फिरोजपुर डिवीजन के 18 अधिकारी व कर्मचारी को उत्कृष्ट सेवा के लिए जीएम अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

डीआरएम विवेक कुमार ने कहा कि फिरोजपुर डिवीजन की 2017-18 में अब तक कुल आय 2732.07 करोड़ हुई है। इसमें पैसेंजर आय पिछले वर्ष की तुलना में 2.55 फीसदी अधिक है। टिकट चेकिंग के केस में भी 33 फीसदी और आय में 38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डीआरएम ने सभी अधिकारी व रेलकर्मियों को ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी। मौके पर एडीआरएम सुखविंदर सिंह, एडीआरएम एनके वर्मा, सीनियर डीसीएम मोनू लूथरा के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

------------------
फोटो संख्या-02एफजेडआरपी04
कैप्शन--फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में आयोजित 63वां रेल सप्ताह समारोह में डीआरएम विवेक कुमार रेलकर्मी को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें