फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारियों को मिले एक माह में फांसी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी को एक माह में फांसी देने की मांग
विज्ञापन

मुक्तसर। विकास मिशन के शिष्टमंडल ने सोमवार को एडीसी (डी) हरिंदर सिंह सरां को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें पास्को एक्ट में बदलाव कर दुराचार के आरोपियों को एक माह के भीतर फांसी की सजा देना यकीनी बनाने की मांग की गई। अध्यक्ष जगदीश राय ढोसीवाल ने कहा कि देश में दुराचार की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इनके पीछे घटिया सोच और मानसिकता वाले व्यक्ति जिम्मेवार हैं। ऐसे व्यक्तियों को राजनीतिक शरण उनके हौसले और बुलंद कर देती है। इस दौरान उपाध्यक्ष निरंजन सिंह रखरा, महासचिव काला सिंह बेदी, सहायक खजानची इंजीनियर अशोक कुमार भारती, संस्थापक बलदेव सिंह बेदी, राजीव कटारिया, पप्पी चाहल, साहिल कुमार हैप्पी, डॉ. विजय सुखीजा और अरविंदर सिंह बब्बू भी शामिल थे। एडीसी सरां ने शिष्टमंडल की दलीलों को बहुत हमदर्दी और गंभीरता से सुना। ज्ञापन को सरकार के पास भेजने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें