भारत बंद के आह्वान मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च निकाला
दो अप्रैल को बंद के दिए गए आह्वान को देखते हुए पुलिस द्वारा रविवार को फ्लैग मार्च निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा दो अप्रैल को बंद के दिए गए आह्वान को देखते हुए पुलिस द्वारा रविवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च के दौरान लोगों को अमन शांति बनाए रखने की अपील की गई। शहर में एसएसपी सुशील कुमार के निदेर्श तथा शहर में एसपी (डी) बलजीत सिंह की अगुवाई में थना सिटी से शुरु हुआ यह फ्लैग मार्च विभिन्न रास्तों से होता हुआ वापस सिटी जाकर समाप्त हुआ। उधर, गिद्दड़बाहा में निकाले गए फ्लैग मार्च में सीपी (डी) बलजीत सिंह के साथ ही एसडीएम डॉ.नरिंदर सिंह धालीवाल और डीएसपी राजपाल सिंह हुंदल भी शामिल थे। इस संबंधी डीएसपी राजपाल सिंह हुंदल ने बताया कि दो अप्रैल को भारत बंद के आह्वान के चलते आज पुलिस के अधिकारियों द्वारा 150 महिला व पुरुष मुलाजिमों के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों को बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की है। उनके अनुसार बंद के दौरान पुलिस व सिविल प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोगों को भी इस दौरान अमन शांति की बहाली के लिए पुलिस का साथ देना चाहिए। इस मौके पर डीएसपी (डी) जसमीत सिंह, थाना सदर प्रभारी पैरीविंकल सिंह, थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह, जसमीत सिंह, थाना गिद्दड़बाहा प्रभारी धर्मपाल सिंह और दोदा चौंकी इंचार्ज गुरलाल सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे। उधर, मंडी लक्खेवाली में भी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
कैप्शन- दो अप्रैल को बंद के आह्वान को देखते हुए फ्लैग मार्च करती पुलिस।
--------