रंधावा और राजकुमार ग्रुप का दबदबा
जालंधर। डीएवी कॉलेज पीसीसीटीयू (लोकल यूनिट) जिला जालंधर का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान 104 में से 99 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इनमें रंधावा और राजकुमार ग्रुप का दबदबा रहा। चुनाव के बाद डॉ. संजीव धवन नए प्रधान और डॉ. नवजीत नए सचिव बनाए गए। इसके साथ प्रो. मनीष खन्ना को फाइनेंस सेक्रेटरी और प्रो. मनोज शर्मा को उपप्रधान चुना गया। प्रो. अमित शर्मा को सह सचिव के पद पर सफलता मिली।