फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर की खस्ता हालत को लेकर मेयर को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने मेयर को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

जालंधर। बीते लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर की खस्ताहालत से परेशान ट्रांसपोर्टरों ने नए मेयर से इसके सुधार की अपील की है। वीरवार को ट्रांसपोर्ट नगर की हालत को सुधारने, टूटी सड़कों और खराब लाइटों की रिपेयर की मांग पर ट्रांसपोर्टरों ने नगर निगम के मेयर जगदीश राजा से मुलाकात की। इस दौरान ट्रांसपोर्टर गुरशरण सिंह, प्रीतम सिंह ने मेयर से कहा कि बीते कई सालों से ट्रांसपोर्ट नगर की हालत बद से बदतर बनी हुई है। सड़कें टूटी हुई हैं, स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और सड़कों पर पड़ी मिट्टी से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि उनकी इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल निकाला जाए। मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द हल करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें