घनी धुंध का असर : चार ट्रेनें रद्द
13 ट्रेनें 5 से 14 घंटे देरी से चल रहीं, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
घनी धुंध में रेल डिविजन ने वीरवार को चार ट्रेनें रद्द कर दी। 13 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 5 से 14 घंटे देरी से चल रही हैं। डीआरएम विवेक कुमार के अनुसार धुंध के चलते वीरवार को देहरादून-अमृतसर, अमृतसर-कटियार, जालंधर-नई दिल्ली और नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द करनी पड़ी। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
इसके अलावा फिरोजपुर-नई दिल्ली (12137) के बीच चलने वाली पंजाब मेल 350 मिनट, कोलकाता-जम्मूतवी (13151) 719 मिनट, अजमेर-जम्मूतवी (12413) 748 मिनट देरी से चल रही हैं। वहीं टाटा मूरी (18101) 628 मिनट, हावड़ा-जम्मूतवी (13005) 520 मिनट, फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस (13307) 460 मिनट, वाराणसी-जम्मूतवी (12237) 530 मिनट, कानपुर-जम्मूतवी (12469) 660 मिनट, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस (13049) 421 मिनट, ट्रेन संख्या-16887 लगभग 310 मिनट देरी से चल रही हैं। हेम गिरी एक्सप्रेस (12331) 869 मिनट, नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी (12031) 176 मिनट और शान-ए-पंजाब (12497) 279 मिनट देरी से चल रही हैं।