फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह में 51 रेल अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Fri, 16 Oct 2026 04:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। रेलवे अधिकारी क्लब में राजभाषा पुरस्कार वितरण और समापन समारोह आयोजित हुआ। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार और अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिव्यक्ति भी प्रस्तुत किया गया। राजभाषा पखवाड़ा-2026 में मंडल रेल कार्यालयों में हिंदी टूल्स और फॉन्ट्स की उपलब्धता जांची गई। कर्मचारियों के लिए कार्यशाला, हिंदी निबंध, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, काव्य-पाठ, प्रश्नोत्तरी और वाक प्रतियोगिताएं हुईं। इन गतिविधियों में रेल कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने 40 विजेताओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजभाषा प्रोत्साहन योजना 2025-26 के तहत एक अधिकारी और 10 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना था। इसका संचालन राजभाषा अधिकारी मस्तराम मीना की देखरेख में हुआ।
फोटो कैप्शन - फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में आयोजित समारोह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें