संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। परस्वार्थ सभा ने रविवार को गांधी नगर स्थित अपनी डिस्पेंसरी में निशुल्क मेडिकल एवं डेंटल चेकअप कैंप आयोजित किया। इसमें 51 मरीजों की जांच की गई।
डॉ. रक्षांदा ने मरीजों की मेडिकल और दंत जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। कैंप में मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। दांतों की नियमित सफाई और मौखिक स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। परस्वार्थ सभा के सदस्यों ने बताया कि ऐसे कैंप जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगाए जाते हैं। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और दांतों से जुड़ी समस्याओं की समय पर जांच करवाना है। इस अवसर पर गुरचरण कमीरिया, रमेश राठी, सुरेश चौहान, रमन और मानिक चौहान मौजूद रहे।